1 दिसंबर 2013 - 20:30
यूरोपीय यूनियन ईरान के विरुद्ध पाबंदियां ख़त्म करने को तैयार है।

यूरोपीय यूनियन की फ़ॉरेन पॉलीसी कमिशनर कैथरीन एश्टन ने कहा है कि यूरोपीय यूनियन ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को शीघ्र उठाने को तैयार है।

यूरोपीय यूनियन की फ़ॉरेन पॉलीसी कमिशनर कैथरीन एश्टन ने कहा है कि यूरोपीय यूनियन ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों को शीघ्र उठाने को तैयार है।अल आलम टीवी चैनल के अनुसार कैथरीन एश्टन के प्रवक्ता माइकल मैन ने इस बात की घोषणा करते हुए कि अगले छह महीनों के दौरान तेहरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में अंतिम समझौते की प्राप्ति के लिए वार्ता के कई चरण होंगे, कहा कि अगले एक वर्ष के भीतर ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के बारे में कोई अंतिम समझौता हो जाएगा।कैथरीन एश्टन के प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता में प्रगति की स्थिति में यूरोपीय यूनियन, ईरान के विरुद्ध लगे प्रतिबंधों को वापस लेने का शीघ्र फ़ैसला करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भेंटवार्ता के लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है और अगले कुछ दिनों में इस संबंध होने वाली बैठकों की तिथियां निर्धारित की जाएंगी।माइकल मैन ने ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य होने वाले समझौते को सबकी विजय बताते हु कहा कि इस प्रक्रिया ने भविष्य के कार्यक्रम तय कर दिए हैं और आशा की जाती है कि अगले एक वर्ष के दौरान यह प्रक्रिया परिणाम तक पहुंच जाएगी।